जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महारथपुर गांव में बिजली का तार काटने, घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण महारथपुर निवासी जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके भाई जदेव तिवारी तथा संदीप कुमार तिवारी ने मिलकर उनके घर का बिजली का तार काट दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस कार्रवाई मारपीट में घायल ज...