जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वाराणसी, विंध्याचल, आजमगढ़ और प्रयागराज मंडल की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल 31 अक्तूबर यानी कल खेला जाएगा। पहले क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में विंध्याचल मंडल ने मेरठ मंडल को 2-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में आजमगढ़ और लखनऊ मंडल की टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकीं। टाईब्रेकर में आजमगढ़ ने 3-2 से जीत हासिल की। चौथे क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज मंडल ने आगरा को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश प...