Jaunpur News: बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को अधिवक्ता भवन सभागार में बार अध्यक्ष घनश्याम मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बार के एक वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर साधारण सभा के सदस्यों ने चर्चा की। इसके बाद बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई। साधारण सभा ने सर्वसम्मति से अधिवक्ता राम लखन पटेल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सबसे पहले पैनल तैयार कर मतदाता सूची बनाई जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची के आधार पर चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में बार अध्यक्ष घनश्यम मिश्र ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.