Jaunpur News: बारिश से किसानों को मिली राहत
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले कई दिनों से तीखी धूप और उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं धान की फसल के लिए भी बारिश को किसानों ने राहत भरा बताया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल घिर आए और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई खेतों में धान की फसल पीली पड़ने लगी थी। साधन संपन्न किसान धान की फसल बचाने के लिए डीजल इंजन से सिंचाई कर रहे थे। इससे किसानों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा था। मवई निवासी किसान रामप्रसाद यादव ने बताया कि पांच बीघा धान की फसल में पानी भरने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.