Jaunpur News: बारिश से कच्चा मकान धराशाई, हजारों का नुकसान
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से शाहगंज ब्लाक के मवई गांव में बुधवार की शाम नईम के कच्चे मकान की दीवार धराशाई हो गई। इसके मलबे पड़ोसी शबाना के आंगन में गिर पड़े। जिससे शबाना का हैंडपंप, चारपाई, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी के सामान क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग 15 हजार रुपये के सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान लगाया जा रहा है। संयोगवश दीवार गिरने के दौरान कोई वहां नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद यादव ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी। हल्का लेखपाल ने गुरुवार को घटनास्थल की जांच पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Mau News: कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी घायल, गृहस्थी का सामान नष्ट यह भी पढ़ें- Jhansi News: भर-भराकर गिरे कच्चे मकान, मलबे में दबी गृहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.