जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के जमालपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। करीब तीन दशक पहले मंडी परिषद की ओर से बनाई गई सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है और सड़क कीचड़ से पट गई है। इससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से कन्नौजिया बस्ती, गौतम बस्ती, क्षत्रिय बस्ती, ब्राह्मण बस्ती और यादव बस्ती के लोग मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नप में जलजमाव व कीचड़ से परेशानी प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर आते-जाते हैं। बरसात में कीचड़ और जलभरा...