जौनपुर, अक्टूबर 13 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बोदरी गांव में घर के सामने बारजा और छज्जा बनाने से मना करने पर महिला और उसके बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता संजू देवी पत्नी दिनेश राजभर ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संजू देवी के अनुसार, सोमवार को दिन में समय लगभग 11.00 बजे उनके घर के सामने उनके पटीदार बारजा और छज्जा बनवा रहे थे। विरोध करने पर विपक्षी जित्तू, मुरहा, गुड़िया और चन्दा गोलबंद होकर गाली-गलौज देते हुए

विरोध करने पर महिला और बेटे की पिटाई लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से उनकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे दीपक को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर जुटने ...