Jaunpur News: बाजार के लिए निकले वृद्ध का मिला शव
जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: जफराबाद। नगर पंचायत के नावघाट मोहल्ले में सोमवार को एक वृद्ध का शव मिलने से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान कस्बे के काजीअहमदनूर मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय हीरालाल निषाद के रूप में हुई। मौके पर पहुंची उनकी बहू पूनम निषाद पत्नी घनश्याम निषाद ने पुलिस को बताया कि हीरालाल रोज की तरह बाजार गए थे। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग भी वृद्ध के अधिक शराब पीने की चर्चा करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.