जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव की 12 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दिनेश कुमार सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री 13 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार घर से निकलने से पहले किशोरी ने गुजरात के एक मोबाइल नंबर पर कई बार बातचीत की थी। इस आधार पर परिवार ने अपने स्तर पर गुजरात में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ...