Jaunpur News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक घायल
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अहन गांव के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार को बचाने में सनबीम स्कूल चोलापुर की बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में कक्षा आठ का छात्र आर्यवीर यादव अकेला सवार था। देवकली-मुफ्तीगंज स्थित किराये के मकान में रहने वाले विवेक यादव के पुत्र आर्यवीर की मां करुणा सिंह यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे पिता बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। वहां उसके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.