Jaunpur News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: जफराबाद। लाइनबाजार क्षेत्र के शिवापार गांव के पास हाईवे पर रविवार रात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखमीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक यादव पुत्र स्व. दलसिंगार यादव रात में काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। शिवापार गांव के पास हाईवे पर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हल्का प्रभारी एसआई बृजमोहन ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर गांव के ही शिवम पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.