Jaunpur News: बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के छत्तीसाकला गांव में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। घायल का जौनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसाकला गांव निवासी धीरज सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उनके मामा सेखलाल सोनकर दुकान से नहर की पुलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इटायें बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अभिनीत गौतम की पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सेखलाल का पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजन उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.