जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। बलरापुर स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से बुधवार को प्रस्तावित धरने को रोकने के लिए किसान नेताओं एंव कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। टोल प्लाजा पर पुलिस बल छावनी बनाकर बैठी रही। एनएच-28 पर आवागमन सामान्य बना रहा। डोभी ब्लॉक परिसर में वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के संयुक्त रुप से मौके पर उपस्थित रहे। एसएसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही। बलरामपुर स्थित टोल प्लाजा पर सुबह से ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ढेहरी टोल पर धरने से पहले पुलिस का पहरा, 11 थानों की फोर्स त...