जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। पुलिस चौकी से जाने वाले नहर मार्ग पर बारिश के कारण जगह-जगह बने गड्ढों को लोक निर्माण विभाग ने नहीं भरवाया तो कस्बे के करमदासपुर मोहल्ला निवासी समाजसेवी दिलीप सिंह ने पहल की। उन्होंने ईंट की गिट्टी मंगाकर सड़क पर बने गड्ढों को भरवा दिया। बारिश के कारण नहर मार्ग की सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों के कारण असंतुलित होने का खतरा बना रहता था। कई लोग असंतुलित होकर चोटिल भी हो रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति की ओर संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया था, लेकिन गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके बाद समाजसेवी दिलीप सिंह ने खुद पहल करते हुए ईंट की गिट्टी मंगवाई और श्रमिकों...