जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: ​मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्र निर्माता एवं इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को निशुल्क पाठशाला नौआ डांडी में जायसवाल क्लब भारत की ओर से बच्चों के बीच स्कूल किट वितरण किया गया। शुरुआत अतिथियों ने डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव मनोज जायसवाल ने कहा कि डॉ. काशी प्रसाद ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। वंचित बच्चों को शिक्षित करना ही राष्ट्र निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मौजूद क्लब के पदाधिकारी वीजेंद्र जायसवाल ने शिक्षा के महत्व के विषय में बताया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: निःशुल्क पाठशाला के वंचित बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...