जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी बनवारी सोनकर ने रतनूपुर बाजार स्थित एक किराना दुकानदार पर अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ जातिसूचक टिप्पणी करने, थप्पड़ मारने और विरोध करने पर उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंदवक थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बनवारी सोनकर ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बच्चा मोहित सोनकर 28 सितंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे रतनपुर बाजार स्थित किराना की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जातिसूचक टिप्पणी कर बच्चे की पिटाई का आरोप आरोप है कि दुकानदार डिंपल राय ने बच्चे के साथ अभद्रता की। पूछताछ करने के लिए दुक...