जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक की गई।

बैठक की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जुलाई सितम्बर तक आयोजित हो रहे संभंव अभियान 6.0 की प्रगति, निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरित होने वाले खाद्यान्न, गृहभ्रमण, टीकाकरण, वजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को आगामी 15 दिवसों के अंदर पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए।

प्रगति और नोटिस संभव अभियान में विकासखण्ड बक्शा की खराब प्रगति होने के कारण बाल विकास परियोजन अधिकारी बक्शा को नोटिस निर्गत करने, पोषण पुर्नवास केन्द्र में बच्चों के भर्ती होने के मामले में बाल विकास परियोजन क...