Jaunpur News: बकाया भुगतान के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बकाया मानदेय के भुगतान के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। करीब 44 महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारी दो माह का बकाया मानदेय मिलने के बाद अपने कार्य पर लौट आए, जिससे विश्वविद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था फिर से सामान्य हो गई। सफाई कर्मचारियों का वर्ष 2026 के मई और जून माह का मानदेय तथा वर्ष 2023 के जुलाई माह का भुगतान लंबे समय से लंबित था। भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। इसके चलते विश्वविद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी और प्रशासन पर भुगतान को लेकर दबाव बढ़ गया। मंगलवार को कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. से मुलाकात कर बकाया मानदेय भुगतान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.