Jaunpur News: बकरा चोरी करने पहुंचे चार युवकों को ग्रामीणों ने घेरा
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा फोक में गुरुवार की रात में बकरा चोरी करने पहुंचे चार युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख युवक बकरा छोड़कर भागने लगे। इस दौरान अपनी कार भी मौके पर छोड़ दी। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र के एचएल मेमोरियल स्कूल के सामने सरोज पाल के घर के पास गुरुवार रात करीब एक बजे कार सवार चार युवक पहुंचे थे। आरोप है कि युवक घर से बकरा खोलकर ले जा रहे थे। आहट होने पर घर के लोग जाग गए। सरोज पाल के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटने लगे। खुद को घिरता देख चारों युवक बकरा छोड़कर भागने लगे। इस दौरान कार भी मौके पर छोड़ दी। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.