Jaunpur News: बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान
जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: बदलापुर। ग्रामीणांचल में बंदरों का आतंक है। क्षेत्र के पहितियापुर गांव स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर के आसपास सैकड़ों की संख्या में बंदर झुंड बनाकर घूम रहे हैं। एनएच-56 पर बंदरों के चलते प्रायः बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं। गांव के किसान भी इनसे भयभीत हैं। यही स्थिति शाहपुर, बटाऊबीर, घनश्यामपुर, दाउदपुर आदि गांवों में ये बंदर झुंड के झुंड अड्डा बना लिए हैं। पलक झपकते ही रसोई से सामान उठा ले जा रहें। क्षेत्र के लोगों ने बंदरों के आतंक से निजात की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.