Jaunpur News: फ्रेशर व फेयरवेल पार्टी में छात्र छात्राओं ने मचाया धमाल
जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय परिसर में संचालित सतीश सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। इस दौरान प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के डायरेक्टर डा. अरविंद सिंह ने की। इस मौके पर प्राचार्य रूबी राय, राहुल सिंह, डा. सदानंद सिंह, डा. संतोष सिंह, मनीष सिंह, पंकज सिंह समेत सभी स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.