जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न मंडलों की टीमों के बीच मुकाबले हुए। वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, सहारनपुर और आगरा मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से 24 से 31 अक्तूबर तक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सोमवार को वाराणसी मंडल ने मुरादाबाद को 5-0 से हराया। आजमगढ़ मंडल ने अयोध्या को 13-0 से करारी शिकस्त दी। प्रयागराज मंडल ने बरेली को 4-0 से पराजित किया, जबकि लखनऊ मंडल ने गोरखपुर को 7-1 से हराया। यह भी पढ़ें- Bareily News: अराध्या की हैट्रिक से बरेली मंडल ने अयोध्या को ...