Jaunpur News: फर्जी फेसबुक आईडी से दामादों को भेजे अभद्र संदेश
जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भोड़़ा गांव निवासी रामचन्द्र जायसवाल ने गांव की ही एक महिला पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके दामादों को अभद्र संदेश भेजने, गाली-गलौज करने, धमकी देने और बेटियों का चरित्रहनन करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित प्रीति प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपित ने एक-दो अक्टूबर को संदीप जायसवाल के नाम से कथित तौर पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उनके दामाद डॉ. आदित्य कुमार को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद कथित रूप से अभद्र संदेश भेजे गए और उनकी विवाहिता पुत्री अंजली जायसवाल उर्फ सपना के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं। आरोप है कि दामाद पर उनकी बेटी को छोड़ने के लिए दबाव भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.