Jaunpur News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील पोस्ट पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवक की छवि धूमिल करने के मामले में सुरेरी पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर माध्यम से आरोपीत की पहचान करने में जुट गई है।थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी मो. कैफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब दो माह पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। आरोप है कि उक्त आईडी से उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए लगातार अश्लील टिप्पणियां, आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी भरे संदेश स्टोरी पर प्रसारित किए जा रहे हैं। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और परिजन भी मानसिक तनाव में हैं।पीड़ित ने मंगलवार को सुरेरी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.