Jaunpur News: फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट का आरोप, केस दर्ज
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: सुरेरी। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भानपुर गांव निवासी मो. कैफ ने दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। आरोप है कि उक्त आईडी से उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर अश्लील टिप्पणियां, आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी भरे संदेश स्टोरी पर प्रसारित किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील पोस्ट पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.