जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर फर्जी हलफनामा व सहमति पत्र तैयार कर तालाब की खुदाई के नाम पर सरकारी धन निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि मौजा शिवरामपुर कला स्थित उनकी निजी भूमि पर तालाब की खुदाई के लिए ग्राम प्रधान दलीप कुमार ने उनकी सहमति के बिना फर्जी हलफनामा और सहमति पत्र दाखिल किया। कागजों में तालाब की खुदाई दर्शाकर सरकारी धन निकाल लिया गया, जबकि मौके पर खुदाई नहीं कराई गई। उन्होंने क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच कर दोनों के खिलाफ फर्जी हलफनामा, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और बिना तालाब की खुद...