जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में 52 वर्षीय मानसिंह चौहान पुत्र रामजस चौहान की मौत से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मानसिंह चौहान का शव गांव में एक शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मानसिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...