जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में अपने ननिहाल रहे रहे 55 वर्षीय राय साहब चौहान का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस और ग्रामीण इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से वाराणसी जिले के सिधोरा थाना अंतर्गत करेमुआ गांव निवासी मृतक अपने ननिहाल गनेशपुर में रह रहा था। वह अक्सर अपने घर और ननिहाल आता-जाता था। मृतक दो पत्नियां रखा था पहली पत्नी इस समय मायके में है जबकि दूसरी पत्नी साथ है。

घटना का विवरण सुबह घर के पास एक शीशम के पेड़ के सहारे राय साहब संदिग्ध रूप से फांसी पर लटक रहा था।मृतक की दो पत्नियां हैं।...