जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचिक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के अस्पताल, पाकशाला, कैन्टीन, महिला बैरक, बच्चा बैरक समेत सभी बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी को बंदियों की समस्याओं के सम्बंध में उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किए। सचिव ने कैदियों को निःशुल्क विधिक सहायता इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...