जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में शुक्रवार को ऐसे बच्चे जो अप्रैल महीने में टीकाकरण से छूट गए थे उन्हे एएनएम गीता रानी ने टीके लगाए। कुल 20 बच्चों को टिटनेस और पांच बच्चों को डिप्थीरिया के टीके लगाये गए। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी सहित सभी स्टाफ ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...