Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय को दिया पांच कम्प्यूटर
जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय सुई को एक समाजसेवी ने पांच कम्प्यूटर दान दिया। कम्प्यूटर दान कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह मौजूद रहे। कम्प्यूटर दान देने वाले श्रवण कुमार चौबे के भाई सत्यवान चौबे सोमवार को उक्त कम्प्यूटर को लेकर विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर के जरिये उन्हें विद्यालय के कमरे में स्थापित कराया। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रवण कुमार चौबे ने विद्यालय को कम्प्यूटर देकर एक नजीर पेश किया है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सूरज कुमार मौर्य, अनिल कुमार चौबे, रत्नेश कुमार यादव, नितिका सिंह, अजय कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में एक सरकारी शिक्षक ने अपनी बचत के दो लाख रुपये ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.