जौनपुर, अगस्त 6 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में खेत में चारा काट रही एक महिला और उसके बेटे को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने बुधवार को महिला के नामजद तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि विपक्षियों ने पीड़िता महिला व उसके पुत्र के साथ जमकर मारपीट की उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में महिला रतन देवी के नामजद तहरीर के आधार पर प्रधान पति रामसाहब यादव, सुनील यादव, भोलू यादव व धीरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भू विवाद में दंपति व बेटे से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...