Jaunpur News: प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए हुआ हवन-पूजन
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कचगांव में स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर विशेष पूजा हुई। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद खान एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत के सभी वार्डों में लगातार साफ-सफाई और फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। कार्यक्रम में परवेज अहमद खान, आसिफ खान, दिवाकर उपाध्याय, किशन सिंह, शिवम मोदनवाल, महताब आलम, कृष्णा पांडेय, विनोद कुमार के साथ स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.