जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने फुटबाल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 31 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से 306 खिलाड़ी और प्रशिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने मुख्य अतिथि का बुके, बैज और अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खे...