Jaunpur News: प्रगतिशील महिला किसान संध्या सिंह हुई सम्मानित
जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। महिला दिवस के अवसर पर मैनेज नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले की धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की सीईओ और प्रदेश की प्रगतिशील महिला किसान संध्या सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि कृषि, उद्यमिता, ग्रामीण विकास और सामाजिक परिवर्तन की भी सशक्त वाहक हैं। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं और महिला किसानों की भूमिका देश की कृषि व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज आवश्यकता है कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण, आर्थिक स्वतंत्रता, नेतृत्व और उद्यमिता के अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: हैदराबाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.