Jaunpur News: पौधरोपण कर मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भदैला गांव में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पांच सौ पौधे रोपित किए गए। मंत्री ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पेड़ बनने तक देखभाल करना जरूरी है। जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के अभियान को व्यापक बनाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस पास पौधे लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Balia News: पर्यावरण संरक्षण को प्रधानाचार्य ने रोपा पौधा प्रदेश सरकार विकास के साथ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.