जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार देर शाम को पास्को एक्ट के एक आरोपी को थाना जलालपुर के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी को मंगलवार सुबह 11 बजे मेरे गांव का एक युवक बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना महिला उप निरीक्षक चिंता राय कर रही थी। बुधवार रात साढ़े आठ बजे महिला उपनिरीक्षक ने थाना जलालपुर के पास से आरोपी गोरख उर्फ गौरव को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...