Jaunpur News: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने का आरोप
जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: खुटहन। ईश्वरपुर उर्फ सलादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि राजस्व विभाग की ओर से नौ मई को कराई गई भूमि पैमाइश के दौरान सीमांकन के लिए गाड़े गए पत्थरों को बुधवार को कुछ लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया। गांव निवासी अरविंद मौर्या का आरोप है कि महीनों पूर्व राजस्व टीम की मौजूदगी में पैमाइश कर सीमांकन किया गया था, लेकिन विरोधी पक्ष ने उसे चुनौती देते हुए पत्थर उखाड़ दिया। इससे दोबारा विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, दोबारा सीमांकन कराने तथा सरकारी पत्थर पुनः स्थापित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: पैमाइश के बाद किसान को मिला न्याय, वर्षों पुराना अवैध कब्जा हटवाया पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.