जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवांरा थाना क्षेत्र के बोडे़रेपुर गांव में घर के बरामदे में सो रहे दंपती के कमरे की पेटी का ताला तोड़कर चोर जेवरात ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बोड़ेरेपुर निवासी गिरजाशंकर पुत्र स्व. जयगोविंद दुबे ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनका परिवार मुंबई में रहता है। वह पत्नी के साथ गांव स्थित मकान में रहते हैं। रात में दोनों मकान के बरामदे में सो रहे थे। सुबह पत्नी के जागने के बाद आंगन में गईं तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डेढ़ लाख से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी अंदर जाकर देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार पेटी में पत्नी के जेवर रखे थे जिन्हें चोर ले गए...