Jaunpur News: पूर्व विधायक ने समूह की महिलाओं से बंधवाई राखी
जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुफ्तीगंज ब्लॉक सभागार में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं के साथ रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शौचालय केयरटेकर ने उन्हें राखी बांधी। पूर्व विधायक ने सभी को उपहार स्वरूप वस्त्र और मिठाई भेंट की। दिनेश चौधरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि बहनों के मान-सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और पूर्व विधायक को रक्षा सूत्र बांधा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अजय ने 1100 बहनों से बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.