जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर रविवार को क्षेत्र के भटौली चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसानों और गरीबों के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। बिजली, शिक्षा, पानी और रोजगार के मुद्दों पर उन्होंने हमेशा आवाज उठाई। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य और समर बहादुर यादव एडवोकेट ने भी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जय नाथ यादव ने की और संचालन विधानसभा अध्यक्ष राम जतन यादव ने किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुण्य तिथि पर याद किए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव...