जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा विकास खंड के दरियावगंज गांव की प्रधान अनीता यादव के ससुर पूर्व बीडीसी राजेंद्र प्रसाद यादव का हृदयाघात से शनिवार को निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि गोमती नदी किनारे दरियावगंज घाट पर की गई। मुखाग्नि उनके पुत्र पप्पू यादव ने दी। उनके निधन पर प्रधान संतोष यादव, रामबुझारत यादव, राजेंद्र यादव, विक्की सिंह, चंचल सिंह, गुड्डू यादव, कुंदन सिंह, विकास सिंह, शिवा यादव, हरिसेवक यादव, मोनू तिवारी संघर्ष यादव समेत ग्रामीणों ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...