जौनपुर, अक्टूबर 20 -- Jaunpur News: सुजानगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में ओम प्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र की हत्या के मामले में सुजानगंज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक ओम प्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र के पुत्र रोहित मिश्र की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर राकेश प्रजापति (45) और गनपति प्रजापति (56), निवासी नारीपुर, ...