जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 8-3 से पराजित किया। संबलपुर विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के साथ मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। इसके बाद टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 3-0 तथा बीएचयू वाराणसी को 6-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: इस्ट जोन अंतर विवि हैंडबॉल प्रतियो...