जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतिभाओं के सम्मान के साथ समापन हुआ। एलके चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद वाराणसी डॉ. राजेश मिश्रा तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान गायन, नृत्य, ड्राइंग-पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: युवा उत्सव में छात्र-छात्राओं ...