जौनपुर, सितम्बर 15 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत अड़ियार (नहरपुर) से बसुई नदी होते हुए दुर्जनपुर, जिला वाराणसी को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल निर्माण की मांग को लेकर 12वीं कक्षा के छात्र आशीष यादव पिछले चार दिनों से नदी किनारे (सत्ती माई)अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में करीब 50 की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे भी अनशन स्थल पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बसुई नदी पर पुल का निर्माण होने से दो जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पुल बनने से अड़ियार (नहरपुर) क्षेत्र के लोगों का वाराणसी जिले से आवागमन आसान हो जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों, ग्रामीणों और व्यापारियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बसुई नदी पर पुल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीण आशीष यादव ने मछलीशहर की सांसद...