जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर। पुलिस लाइन बुधवार को 'पुलिस स्मृति दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में स्मृति परेड हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगणों, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ "पावन स्मृति पुस्तिका" को पढ़कर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संस्मरण दिवस...