जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बेखौफ बदमाश इन दिनों ठगी का नया ट्रेंड अपना लिए हैं। तीन दिन पहले बरसठी में इसी तर्ज पर की गई ठगी के बाद मंगलवार को जौनपुर शहर में पुलिस बूथ से महज 60 मीटर की दूरी पर एक महिला से करीब दो लाख रुपये की ठगी करके चंपत हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा निवासी प्रमिला देवी मंगलवार को शहर आई थीं। इसी दौरान ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। कान में पहने झूमके और गले की चेन के बदले दो लाख रुपये देने की बात कहकर ठग उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाते रहे। शाम करीब पांच बजे जेसीज चौराहे पर आजमगढ़ वाले बस स्टैंड के पास ठगों ने कपड़े में बंधी एक पोटली उन्हें दी। बताया कि रुपये कहीं छिपाकर लाए हैं और इसे लेकर जाने को कहा। विश्व...