जौनपुर, अक्टूबर 20 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंबरीश सिंह, मुख्य आरक्षी वकील चौहान, चन्द्र प्रकाश ने आलमगंज पुरानी बाजार से पांच लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान हासमी, दिलशाद हासमी, विकास गुप्ता, अमन जायसवाल, अभिषेक मोदनवाल शामिल हैं। सभी पठखौली, आलमगंज पुरानी बाजार, थाना बरसठी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...