Jaunpur News: पुलिस ने किशोरी को किया बरामद
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के एक गांव से भागी किशोरी को कस्बे से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक लड़का 14 अगस्त को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। खोजबीन की जा रही थी कि इसी बीच पता चला कि किशोरी कस्बे में मौजूद है। जिसे बरामद कर लिया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: लापता किशोरी बरामद, हिरासत में आरोपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.